LDC भर्ती 2018 तथा REET भर्ती 2018 : 3 सितम्बर को राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत ने लम्बे समय से अटकी हुयी दो भर्ती कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2018 तथा रीट
लेवल प्रथम व द्वितीय भर्ती 2018 को लेकर एक प्रेस नोट जारी किया है | प्रेस नोट में
कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2018 के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया करवाने की बात कही गयी है |
लम्बे समय से इस भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में विवाद चल रहा था | दरअसल इस भर्ती प्रक्रिया
में सामान्य तथा ओ.बीसी. श्रेणी / केटेगरी के 587 पद कम कर दिए गए थे , जिनके कारण पद रिक्त रह गए थे|लेकिन अब इन रिक्त पदों पर फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी |साथ ही reet 2018 के लेवल प्रथम तथा द्वितीय के भी पद रिक्त रह गए थे जिनको लेकर अब वेटिंग सूचि जारी की जाएगी|ये दो निर्णय बेरोजगारों के हितार्थ हैं |

भर्ती प्रक्रिया को सुलझाने के उदेश्य के की गयी बैठक में राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा , राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री बी.एल. जाटावत, मुख्य सचिव श्री राजीव स्वरुप , अतरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव कार्मिक श्रीमति रोली सिंह , प्रमुख शासन सचिव प्रशासनिक सुधार श्री अश्विनी भगत, प्रमुख सचिव विधि श्री विनोद भारवानी सहित अन्य वरिष्ठ बड़े अधिकारी उपस्थित थे |

LDC भर्ती 2018
कनिष्ठ लिपिक भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू की गयी थी जिसमें कुल पदों में से ओ.बीसी. श्रेणी के
पदों में से 587 पद काट लिए गए थे | उन्ही पदों पर अब फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने
के लिए सुचना जारी की गयी है | इन पदों के लिए लम्बे समय से विद्यार्थी अपनी मांग लेकर
शिक्षा मंत्री माननीय गोविन्दसिंह जी डोटासरा और माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान प्रदेश के समक्ष
प्रस्तुत हो रहे थे | विद्यार्थियों द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया था | ज्ञापन भी दिए गए थे |
लेकिन अंत में सत्य की जीत हो गयी है | कनिष्ठ लिपिल भर्ती प्रक्रिया में 157 बैकलॉग दिव्यांग
पदों के लिए भी संवेदनशील निर्णय लिया गया है | अतः अब स्पस्ट है कि एलडीसी के अटके हुए 587 अब भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले हैं तथा बेरोजगारों को राहत मिलने वाली है |

REET भर्ती 2018
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में की गयी मीटिंग में reet भर्ती 2018 के लिए भी अहम निर्णय लिया गया था | बैठक में reet के लेवल 2 में खाली रहे पदों के लिए प्रतीक्षा सूचि ( वेटिंग लिस्ट ) निकालने का निर्णय किया गया है | इस लिस्ट के निकलने के बाद विद्यालयों में खाली पड़े पदों को भरने में मदद मिलेगी जिससे कारण विद्यालय स्टाफ के लिए व शिक्षा के दृष्टिकोण से अच्छा निर्णय है |
शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा का ट्विट
शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा ने reet भर्ती 2018 को लेकर एक ट्विट किया था जिसमे उन्होंने reet की भर्ती 2018 में रिक्त रहे पदों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी करने की बात कही है | उन्होंने बहुत जल्द ही दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी करने को कहा है |शिक्षा मंत्री ने पिछले दिनों में reet भर्ती 2020 के आयोजन को लेकर भी ट्विट किया था |

एलडीसी भर्ती प्रक्रिया 2018 के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें-
rsmssb official website