Rajasthan Police Constable Exam Date 2020 : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 के लिए परीक्षा के आयोजन के बारे में चिंता अब दूर हो गयी है |राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 में निकाली गयी थी जिसकी परीक्षा के सम्बन्ध में डीजीपी द्वारा 3 सितम्बर 2020 को शाम 4 बजे की मीटिंग में सभी मुद्दों पर परिचर्चा के बाद परीक्षा तिथि का निर्धारण किया गया है | कांस्टेबल भर्ती 2019 के परीक्षा के लिए 6, 7 तथा 8 नवम्बर 2020 निर्धारित की गयी है | आपको बता दें कि भर्ती प्रक्रिया 2019 में 5000 से अधिक पदों पर निकाली गयी थी जिसमे चालक के लिए 353 पद तथा कांस्टेबल के लिए 5085 पद शामिल किये गए थे | भर्ती प्रक्रिया में 17 लाख से अधिक आवेदनकर्ता हैं, जो परीक्षा में बैठने वाले हैं |

Rajasthan Police Constable Exam Date 2020
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 में जो अभ्यर्थी नामांकित हैं तथा जो आवेदनकर्ता राजस्थान कांस्टेबल तथा ड्राईवर के लिए भर्ती प्रक्रिया की परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे थे उनके लिए अब खुशखबरी आ गयी है |राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 के लिए परीक्षा के सम्बन्ध में नोटिस जारी किया गया है |परीक्षा के सम्बन्ध में जारी किये गए नोटिस को डाउनलोड करने के लिए निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें-
यहाँ डाउनलोड करें
Rajasthan Police Constable 2019 : संसोधित विज्ञप्ति
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए विज्ञप्ति में संसोधन किया गया था |जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं , संसोधित विज्ञप्ति देख सकते हैं | संसोधित विज्ञप्ति डाउनलोड करने के लिए निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें-
यहाँ क्लिक करें
Rajasthan Police Constable 2019 : सिलेबस
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 के लिए जो अभ्यर्थी नामांकित हैं , वे परीक्षा के सम्बन्ध में सिलेबस को देख सकते हैं | भर्ती प्रक्रिया में तार्किक योग्यता तथा कम्प्यूटर के ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न 60 आयेंगे | राजस्थान कला , इतिहास , संस्कृति भूगोल , राजनीति तथा आर्थिक स्थिति से सम्बंधित प्रश्न 45 होंगे | सामान्य ज्ञान , सामान्य विज्ञान , समसामयिक विषय तथा सामाजिक विज्ञान से सम्बंधित प्रश्न 35 निर्धारित किये गए हैं | महिलाओं एवम् बच्चों के प्रति अपराध तथा क़ानूनी जानकारी सम्बन्ध में 10 प्रश्न आयेगे | सभी प्रश्न आधे अंक प्रदान करेंगे | अतः 150 प्रश्न होंगे तथा 75 अंक होंगे | सिलेबस से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए निचे दी गयी लिंक के माध्यम से सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं |
सिलेबस यहाँ डाउनलोड करें
कुछ महत्वपूर्ण सवाल जवाब
सवाल – 1 क्या राजस्थान पुलिस कांस्टेबल बनने के बाद si भर्ती में फॉर्म भर सकते है?
जवाब – जी हाँ, अगर आप राजस्थान पुलिस में सेलेक्ट हो जाते हैं तो उसके बाद si के लिए भी आवेदन कर सकते हैं |
सवाल -2 क्या राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2020 में गणित है?
जवाब – जी नहीं , राजस्थान पुलिस 2020 के सिलेबस में गणित विषय नहीं है | सिलेबस के बारे में अधिक विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं |
सवाल -3 राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फॉर्म फीस ?
जवाब -सामान्य / OBC/ अन्य राज्यों के लिए : Rs. 400/-
यदि आय 2.5 लाख से कम है तो : Rs. 350/-
SC/ ST श्रेणी के आवेदनकर्ताओ के लिए : Rs. 350/-
सवाल-4 राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में इंटरव्यू होता है क्या ?
जवाब – जी नहीं, भर्ती प्रक्रिया में चयन के आधार के लिए निम्न बिंदु रखे गए है –
1. लिखित परीक्षा
2. शारीरिक योग्यता
3. मेडिकल परिक्षण
4. दस्तावेज सत्यापन
5. अंतिम मेरिट सूचि
सवाल -5 राजस्थान पुलिस में हाई जम्प कितना होता है ?
जवाब- अगर आप राजस्थान पुलिस के लिए नामांकित हैं तो सम्पूर्ण विज्ञप्ति को ध्यान से पढ़ लीजिये , जिसमें सम्पूर्ण जानकारी हिंदी भाषा में दी गयी है | निचे दी गयी लिंक से विज्ञप्ति डाउनलोड कर सकते हैं |
राजस्थान पुलिस विज्ञप्ति 2019
सवाल -6 राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ऑफिसियल वेबसाइट कौनसी है?
जवाब- राजस्थान पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट निचे दी गयी लिंक से देख सकते हैं |
यहाँ देखें
सवाल-7 राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ले लिए आवेदन कैसे करें ?
जवाब- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता की SSO id होनी अनिवार्य है | अगर पहले से id नहीं बनी हुयी है तो पहले id बना लें sso id का कोइ चार्ज नहीं है , आप खुद फ्री में बना सकते हैं |